ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कई बड़े नेताओं के संपर्क में रहने वाली महिला ने युवक को विधानसभा में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 3.14 लाख रु. ठगे |

भोपाल : 06/03/2024 : दवा बाजार हमीदिया रोड निवासी फातिमा ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि मेरे पति सैयद इरशाद हुसैन की लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी | वह काफी परेशान रहने लगे थे नौकरी नहीं मिलने के कारण उन्होने दो बार आत्महत्या की भी कोशिश की | जब फातिमा ने उनसे परेशानी का कारण पूछा तो उन्होने बताया कि विधानसभा में नौकरी निकली हुई है | उसने सदफ खान का जिक्र किया कि उनकी विस में अच्छी जान पहचान है वह नौकरी लगवा सकती हैं | इसके बाद इरशाद ने 27 अक्टूबर 2022 को शाहजहांनाबाद में रहने वाली सदफ खान से मुलाक़ात की, उन्होने नौकरी लगवाने के लिए इरशाद से पहले 5 लाख रु. मांगे लेकिन फिर बाद में 3 लाख 14 हज़ार पर बात जम गई और उन्होने इरशाद से विस में नौकरी दिलवाने का वादा किया | उसके बाद पता चला कि विस में नौकरियां निरस्त हो गई हैं, तो इरशाद ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करती रही | बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया | पता चला है कि महिला के कई वरिष्ठ नेताओं से संपर्क हैं | पुलिस ने जांच के बाद सदफ खान के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com