ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
उज्जैन पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा |

उज्जैन : 06/03/2024 : मंगलवार को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे, वहां देवासगेट पर जनता को संबोधित करते हुए बोले कि मैं सिर्फ आपको ये बताने आया हूँ कि हिंदुस्तान में अन्याय हो रहा है | राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रु. का कर्जा माफ कर सकते हैं तो उन्हें किसानों का भी कर्ज़ माफ करना चाहिए | राहुल ने कहा कि सालभर मनरेगा चलाने में 65 हज़ार करोड़ रु. लगते हैं | इस हिसाब से मोदी जी ने 25 साल का मनरेगा का जनता का पैसा इन 20-25 उद्दोगपतियों को दे दिया है | ये जनता का यानी आपका ही पैसा है और आपको मालूम ही नहीं है | राहुल सबसे पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक महेश परमार आदि ने भी महाकाल के दर्शन किए | मंदिर में गणेश मंडपम में राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे भी लगे | दर्शन के बाद राहुल ने रोड शो किया | उन्होने कहा कि इस यात्रा में एक नया शब्द न्याय भी जोड़ दिया गया है, क्योंकि हिंदुस्तान में किसानों, महिलाओं, मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है | राहुल ने कहा कि देश के 200 बड़े उद्दोगपतियों में कोई भी पिछड़ा, दलित, आदिवासी या अल्पसंख्यक नहीं, जबकि 90 फीसदी आबादी इन्हीं की है | उन्होने कहा कि मोदी नोटबंदी – जीएसटी जैसे कदमों से छोटे व्यवसायियों को खत्म कर रहे हैं, ताकि बड़े उद्दोगपतियों की फ्रेंचाइजी खुल सके | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com