ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल होने से परेशान युवती ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर खुद को जिंदा जलाया |

भोपाल : 11/03/2024 : 21 वर्षीय आशु उर्फ आशिया की 2020 में हिस्ट्रीशीटर शादाब जहरीला से शादी हुई थी, कुछ समय बाद शादाब की हत्या कर दी गई इसके बाद वह बाणगंगा में 3 साल की बेटी सदफ के साथ मां के पास रह रही थी | मां ने सऊदी में रहने वाले एक युवक के साथ आशिया का निकाह भी तय कर दिया था | इसी दौरान सुनील लोधी नामक युवक से उसकी जान पहचान हुई वह आशिया को निकाह करने से मना कर रहा था और उसके साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था | युवती ने सुनील से दूरियां बनाई तो उसने आशिया की पुरानी इंस्टाग्राम आईडी पर उसके कुछ फोटो अपलोड कर इन्हें वायरल कर दिया | इस पर आने वाले कमेंट्स से परेशान होकर  युवती ने साइबर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई | उसके बाद उसने फिर शिकायत की पर कोई कार्रवाई न होने से और फोटो वायरल होने से दुखी युवती ने 9 मार्च को खुद को जिंदा जला डाला | मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में उसने सुनील पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com