ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एलपीजी भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटने से हुए विस्फोट से ड्राइवर- हेल्पर की जलने से मौत |

रायसेन : 11/03/2024 : रविवार दोपहर 3 बजे के समय जयपुर-जबलपुर हाइवे पर बाड़ी के पास एलपीजी भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया | इसके बाद तेज़ विस्फोट होने के साथ ही टैंकर में आग लग गई | विस्फोट के बाद टैंकर का ढक्कन करीब एक किमी दूर खेत में गिरा, इससे वहां एक एकड़ चने की फसल, 4 झोपड़ी और बाइक भी जलकर राख़ हो गई | हालांकि झोपड़ी में उस समय कोई नहीं था, इससे जनहानि नहीं हुई | लेकिन टैंकर चालक और हेल्पर जिंदा जल गए | आग की लपटें और धुआं कई किमी दूर तक फैला था | पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोककर दमकलें रवाना की, 5 फायर ब्रिगेड ने करीब 10 बार पानी लाकर टैंकर पर डाला तब आग पर काबू पाया गया | आग से ड्राइवर और हेल्पर की सिर्फ हड्डियां ही बची थी | इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है दोनों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com