ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गोल्ड लोन की राशि ग्राहक के खाते में जमा करने के बजाय मैनेजर को देने वाला कैशियर और इस घोटाले को अनदेखा करने वाला ऑडिटर गिरफ्तार |

भोपाल : 11/03/2024 : मणप्पुरम गोल्ड लोन का 4.43 करोड़ रु. का घोटाला उजागर हुआ है | इस मामले में आरोप है कि कैशियर निलेश ने गोल्ड लोन की राशि को ग्राहक के खाते में जमा करने के बजाय मैनेजर को नकद दी है | जबकि इस पूरे घोटाले की जानकारी ऑडिटर धर्मेंद्र को थी, लेकिन उसने नज़र अंदाज़ कर दिया | घोटाला करने वाले कैशियर और ऑडिटर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है | दोनों से और भी गड़बड़ियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है | गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने चार दिन पहले मैनेजर संजय सैनी, असिस्टेंट मैनेजर अजय पाल सिंह, संदीप  पटेल, रविशंकर राजपूत और फरहान खान को गिरफ्तार किया था | इस गैंग ने एक साल में इंद्रपुरी शाखा में करोड़ों का गबन किया | इन आरोपियों को रविवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com