ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बकायादारों की सहूलियत के लिए छुट्टी वाले दिन खोले गए वार्ड कार्यालय में कर्मचारी छलका रहे जाम |

भोपाल : 11/03/2024 : इस साल नगर-निगम का अमला राजस्व वसूली करने में काफी हद तक पीछे रह गया बकायादारों की सहूलियत के लिए शनिवार व रविवार को भी वार्ड कार्यालय खोले जाने के आदेश के बाद नगर-निगम की ओर से सभी 85 वार्ड कार्यालय और सभी 21 ज़ोन कार्यालय छुट्टी वाले दिन भी खुले रखे गए हैं | मौजूदा वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म हो रहा है ऐसे में संपत्तिकर सहित अन्य मदों में अधिक से अधिक वसूली करने के उद्देश्य से खोले गए वार्ड कार्यालय में कर्मचारियों की मौज मस्ती चल रही है | नेहरू नगर के वार्ड कार्यालय 29 में कर्मचारी चिकन व शराब पार्टी में मसरूफ़ हैं | इतना ही नहीं यहां कुछ कर्मचारियों के पास से गांजे की पुड़िया भी मिली है | यहां के वार्ड कार्यालय में शराब पार्टी व तेज़ आवाज़ में गाने बजने की शिकायत रहवासियों द्वारा मिलने के बाद जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वार्ड कार्यालय के परिसर में ही दो कमरों में वाचनालय लगता है | मुख्य कमरे के अंदर से ही दूसरा कमरा है | अंदर वाले कमरे में रिकॉर्ड रखा जाता है | पर यहां तो चिकन बनाने की तैयारी चल रही थी | इस संबंध में जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होने कहा कि हम तो पनीर बना रहे हैं, काली थैली में रखे चिकन के बारे में पूछा तो कहा कि घर ले जाने को लाए हैं | वाचनालय सहायक शिरीष श्रीवास्तव, वार्ड कर्मचारी परमजीत सिंह उर्फ विक्की के अलावा एक और कर्मचारी बेहद नशे की हालत में थे | वार्ड प्रभारी राजेश मकोरिया के अलावा एक और कर्मचारी वार्ड कार्यालय में ही मौजूद थे, जब मकोरिया से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होने कहा कि लड़कों ने पनीर पार्टी करने का कहा था | मैं शराब नहीं पीता ये लोग शराब पी रहे हैं यह भी मेरी जानकारी में नहीं है अगर कार्यालय में कर्मचारी शराब पी रहे हैं तो यह बिल्कुल गलत है ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com