ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पिपलानी से खजूरी सड़क जोड़ने के लिए 84 झुग्गियों पर चलाया बुलडोजर, रहवासियों का आरोप 97 परिवार हुए बेघर |

भोपाल : 11/03/2024 :  पिपलानी से खजूरी को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ी करने के इरादे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रविवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की | 100 क्वार्टर रोड से 84 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया | रहवासियों का आरोप है कि बिना सूचना दिए ही झुग्गियां तोड़ने की कार्रवाई कर लोगों को बेघर कर दिया | लोगों ने कहा कि 97 परिवार सड़क पर आ गए | जबकि प्रशासन का कहना है कि सिर्फ 84 झुग्गियां ही हटाई गई हैं, उनमें भी अधिकांश के सिर्फ आगे के हिस्से हटाए गए हैं | एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है | करीब 84 झुग्गियां इसकी जद में आ रही थीं उन्हें नोटिस भी भेजा गया था | रहवासियों का आरोप गलत है कि उन्हें बिना बताए झुग्गियां  हटाई गई हैं | एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि हटाए गए लोगों को अभी अस्थायी तौर पर भेल के क्वार्टर में शिफ्ट किया गया है, उन्हें बाद में पीएम आवास योजना के तहत मकान दिए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com