ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हाइवे किनारे चल रहे बारातियों को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्राले ने अपनी चपेट में लिया 5 लोगों की मौत |

रायसेन : 12/03/2024 : घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है घाट खमरिया में पूर्व सरपंच रघुवीर अहिरवार की बेटी शिवानी अहिरवार की शादी थी, रात 8:30 बजे घाट खमरिया से बारात निकली थी, लेकिन खुशियों की शहनाई उस वक़्त मातम में बदल गई जब जोधपुर से रायपुर जा रहा तेज़ रफ्तार ट्राला रॉन्ग साइड से आकर सड़क किनारे चलती बारात में घुस गया | ट्राले ने दूल्हा सहित 25 बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया | ट्राले ने पहले दूल्हा के घोड़े को टक्कर मारी जिससे दूल्हा नीचे गिर गया घोड़े के साथ चल रहे आमिर पिता अबरार खान, बाराती विजय, सौरभ, जानू और विजय पिता हक्कू की मौत हो गई | 8 घायलों को पहले सुल्तानपुर फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया | इनमें शामिल भगवान सिंह पिता भगमतदास के दोनों हाथ कट गए | घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शहवाल मौके पर पहुँच गए | मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रु. और घायलों को 50-50 हज़ार रु. सहायता राशि देने की घोषणा की है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com