ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
खुद को जिंदा जलाने वाली महिला के एडिट फोटो इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर भद्दे कमेंट्स करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 12/03/2024 :( नुजहत सुल्तान )  बाणगंगा में रहने वाली 21 वर्षीय आशु उर्फ आशिया खान के पति शादाब जहरीला की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी उसके बाद से आशिया अपनी 3 साल की बेटी को लेकर बाणगंगा में अपनी मां के साथ रह रही थी | इसी बीच उसकी पहचान सुनील लोधी नाम के युवक से हुई | आशिया के परिजनों ने सऊदी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहाँ आशिया का निकाह तय कर दिया था आशिया भी निकाह के लिए राज़ी हो गई थी | लेकिन सुनील लोधी आशिया पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था | आशिया के मना करने पर उसने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से उसके फोटो एडिट कर अपलोड करना शुरू कर दिए | यह फोटो सऊदी में जब युवक ने देखे तो उसने आशिया का नंबर ब्लॉक कर दिया था | आशिया ने साइबर क्राइम में दो बार लिखित शिकायत भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई | सुनील की प्रताड़ना से परेशान होकर आशिया ने 9 मार्च को अपने ऊपर केरोसिन डालकर ख़ुदकुशी कर ली | मौत से पहले दिए गए बयान में उसने सुनील लोधी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है | उसके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि आरोपी सुनील लोधी उसे बदनाम करने के इरादे से फोटो अपलोड कर रहा था | इसी बदनामी के डर से उसने अपनी जान दे दी | महिला के फोटो से छेड़छाड़ कर उसे ख़ुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | अगर पहले ही पुलिस आशिया की शिकायत पर सुनील के खिलाफ कार्रवाई करती तो आशिया इतना बड़ा कदम नहीं उठाती | आशिया की मौत और उसकी मासूम बेटी के सर से मां का साया छीनने के लिए कहीं न कहीं पुलिस भी जिम्मेदार है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com