ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कर्मकार मंडल घोटाला : कैबिनेट मंत्री ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव को घोटाले से जुड़े दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश |

भोपाल : 12/03/2024 : कर्मकार मंडल में जिंदा मजदूरों को मृत बताकर नगर-निगम अधिकारियों द्वारा 2-2 लाख रु. हड़पने के मामले में श्रम मंत्री ने संज्ञान लिया है | मंत्री प्रहलाद पटेल ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव को इस पूरे घोटाले से जुड़े दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं | मंत्री ने इसके लिए पीएस को कलेक्टर या श्रमायुक्त से जांच कराकर धोखाधड़ी करके मजदूरों के 2-2 लाख रु. हड़पने वाले ज़ोनल अधिकारियों, वार्ड प्रभारियों, लिपिकों सहित कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है | उन्होने 118 संदिग्ध फाइलों की जांच के अलावा पूर्व में जारी हुए ईपीओ (ई-पेमेंट ऑर्डर) की भी जांच करने की बात कही है | इस मामले में 24 दिन बाद भी जांच नहीं मिलने पर मेयर कमिश्नर भी बेफिक्र थे, जांच कमेटी से कोई सवाल नहीं कर रहा था, लेकिन जब यह मामला चर्चा में आया तो सुस्ती से जांच कर रही निगम की सबसे बड़ी जांच कमेटी भी हरकत में आ गई लगातार दो घंटे जांच ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग के बाद आखिरकार बुधवार को ही जांच रिपोर्ट तैयार हो गई | इसे निगम कमिश्नर को सौंप दी गई है | अब निगम कमिश्नर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी करेंगे | पूर्व में दोषी पाए गए 6 ज़ेडओ के अलावा 2 और जेडओ पर भी एफआईआर की तैयारी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com