ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजनीति में एक बार फिर दल बदल का दौर शुरू कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन कांग्रेस में घमासान |

भोपाल : 12/03/2024 :( नुजहत सुल्तान ) राजनीति में एक बार फिर कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामना शुरू कर दिया है गौरतलब है कि अब तक 10 पूर्व विधायक, 2 पूर्व सांसद, कांग्रेस के 4 मौजूदा जिलाध्यक्ष, 10 पूर्व जिलाध्यक्ष सहित जिला और नगरीय निकाय स्तर के 500 से अधिक जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है | सागर लोकसभा क्षेत्र से एक दिन पहले अपनी दावेदारी वापस लेने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और गुन्नौर के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी सोमवार को भाजपा में आ गए | भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई | चौबे ने कहा कि कांग्रेस से मेरा टिकट फाइनल था, पर मैंने मना कर दिया | पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन कर रहा हूं | इधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि जो क्रशर और रेत के धंधे में हैं वो डर या लालच के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं |  लेकिन एक भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़े तो दुख तो होता ही है | सत्ता के साथ तो लोगों का आना जाना लगा ही रहता है | वहीं दिग्विजय सिंह का कहना है कि जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, उनका विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है | वो सत्ता के भूखे हैं, कुर्सी के भूखे हैं | इसलिए जा रहे हैं ऐसे लोगों की अपनी कोई विचारधारा नहीं होती |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com