ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चार साल से बड़े पैमाने पर बिना अनुमति खनन कर मुरम चोरी छिपे बेच दी गई, खनन की जानकारी होने के बाद भी अफसरों ने नहीं की कोई कार्रवाई |

भोपाल : 12/03/2024 : जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत पाटनिया के राजीव नगर में चार साल से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है | और यहां से निकली गई मुरम को चोरी छिपे बेचा जा रहा है | खनिज विभाग की बिना अनुमति ही पिछले चार साल में 10 एकड़ का पठार खोद डाला इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मुरम खोदने वालों ने पाटनिया ग्राम स्थित खेतों के सामने के पठारी क्षेत्र को खोदा तो इससे पानी की प्राकृतिक निकासी प्रभावित हो गई | और अब थोड़ी सी भी बारिश होती है तो पानी सीधे पांच किसानों के खेतों में भर रहा है | प्रभावित किसानों ने बताया कि खुदाई के पूर्व ही खनन करने वाले जगदीश मेवाड़ा को इस जगह पर खुदाई करने से मना किया था, पहले तो वह मान गया, लेकिन बाद में रात में खुदाई शुरू कर दी और अगले दिन दोपहर में भी खुदाई की गई | जब किसानों ने इसका विरोध किया तो जगदीश के लोगों ने सुनी की अनसुनी करते हुए कहा कि देख लेंगे जो होगा | इस घटना के बाद प्रभावित किसानों ने 1 फरवरी को कलेक्टर, एसडीएम और खनिज अधिकारी को लिखित शिकायत की, किसानों ने बताया कि खुदाई के कारण उनके खेतों में जलभराव हो रहा है जो गेहूं की पकी हुई खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा सकता है | जलभराव होने से उनकी फसल खराब हो जाएगी | इस संबंध में अधिकारियों से मांग की गई है कि कम से कम पानी की निकासी का रास्ता बनवाकर अवैध खनन को रुकवाया जाए | किसानों ने बताया कि कई बार बोलने के बाद भी खनन नहीं रोका गया | अधिकारियों को शिकायत की तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे और निरीक्षण करके वापस चले गए | लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई | जबकि क्षेत्र में हो रहे खनन की जानकारी पटवारी, आरआई सहित खजूरी सड़क थाना के स्टाफ को भी है | लेकिन कोई कार्रवाई करने नहीं आया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com