ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अनुमति के विपरीत किए गए निर्माणों का सर्वे एक हफ्ते में पूरा करना था पर पांच दिन गुज़र जाने के बाद भी अभी तक शुरू ही नहीं हुआ |

भोपाल : 13/03/2024 : चीफ सिटी प्लानर अनूप गोयल ने सभी ज़ोन के इंजीनियर्स को सात मार्च को आदेश जारी कर कहा था कि अनुमति और स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माणों का सर्वे एक हफ्ते के भीतर पूरा हो जाना चाहिए | लेकिन बिल्डिंग परमिशन शाखा के इंजीनियरों की मनमानी का आलम ये है कि आदेश जारी होने के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सर्वे शुरू ही नहीं किया गया है | इस संबंध में बिल्डिंग परमिशन शाखा के तमाम इंजीनियरों से बात की गई तो अधिकांश का यही कहना था कि बीते डेढ़-दो साल में न सिर्फ सर्वे किए गए हैं, बल्कि 8 हज़ार से अधिक लोग मौजूदा 10 प्रतिशत मापदंड के तहत अपने निर्माणों की कंपाउंडिंग करा चुके हैं | इसके तहत निगम को करीब 40 करोड़ रु. की आय भी हुई थी | ऐसे में बार बार सर्वे से लोग असहज महसूस करते हैं | और कार्रवाई में सहयोग नहीं करते हैं | बिल्डिंग परमिशन शाखा के अधिकारी सर्वे के बाद कंपाउंडिंग  की कार्रवाई भी शुरू करना चाहते हैं | ताकि नगर-निगम की आय में इजाफा किया जा सके और निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार हो | लेकिन मैदानी अमले की ओर से इस काम में कोई रुचि ही नहीं ली जा रही है | हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि अभी समय सीमा पूरी नहीं हुई है | इंजीनियर चाहेंगे तो दो – तीन दिन में सर्वे करके दे सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com