ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
मुख्य सचिव वीरा राणा को जल्द ही 3 महीने की सेवावृद्धि के आदेश जारी होंगे |

भोपाल : 15/03/2024 : 1988 बैच की आईएएस वीरा राणा प्रदेश में सबसे वरिष्ठ हैं, विस चुनाव के समय तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की सेवावृद्धि की दूसरी अवधि पूरी हुई तो चुनाव आयोग की सहमति से वरिष्ठता के आधार पर राणा को मुख्य सचिव पद का प्रभार सौंपा गया था | करीब डेढ़ महीने बाद राणा को सीएस बनाया गया | प्रशासनिक गलियारों में तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के चलते वीरा राणा को सेवावृद्धि दी जाएगी | चुनाव का हवाला देते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्र को सेवावृद्धि का प्रस्ताव भेजा था | जिस पर सैध्दांतिक मंजूरी मिल गई है | एक दो दिन में वीरा राणा की 3 महीने की सेवावृद्धि के आदेश जारी हो सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com