ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इमाम को हटाने को लेकर हुए विवाद में इमाम के समर्थकों पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई तीन लोग घायल |

भोपाल : 15/03/2024 : टीला जमालपुरा स्थित छोटी मस्जिद के इमाम शैफ उल्ला को हटाने को लेकर बुधवार की रात नमाज के बाद विवाद हो गया | दरअसल इमाम शैफ उल्ला को मस्जिद कमेटी हटाना चाहती है, लेकिन इमाम के समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं | इसी बात को लेकर बुधवार रात शैफ उल्ला के समर्थक तारिक व अनस से फैजान, नोमान और रिजवान का झगड़ा हो गया | झगड़े के बाद तीनों वहां से चले गए | रात करीब 10 बजे तीनों वापस पहुंचे और चौराहे पर शैफ उल्ला के समर्थकों पर देसी कट्टे से फायर कर दिया | तारिक व अनस के पैर में छर्रे धंस गए हैं | इस दौरान फैजान ने पुलिस में शिकायत की, कि तारिक अनस ने उसके ऊपर फायर किया है | मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए तो स्थिति काबू में रखने के लिए वहां फोर्स तैनात किया गया | पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com