ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कुड़ावा में गेहूं के खेतों में आग लगने से मचा हड़कंप 8 किसानों की पककर खड़ी फसल खाक |

 हरदा/खिरकियां : 15/03/2024 : गुरुवार दोपहर को कुड़ावा के पास गेहूं के खेतों में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया | इस दौरान 8 किसानों की करीब 51.50 एकड़ में पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर राख़ हो गई इससे किसानों को औसतन 1000 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होता | | लेकिन अब किसानों को करीब 24 लाख रु. के नुकसान का अनुमान है | हरदा, खिरकिया और सिराली की फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर पंचनमा बनाया | इनमें से एक किसान गौरीशंकर ने एक लाख रु. कर्ज लेकर प्रहलाद का 4 एकड़ खेत खोट पर लेकर गेहूं बोया था | गेहूं की एक दो दिन में कटाई करने की तैयारी थी | इसके पहले ही आग से पूरा खेत जल गया | उन्होने बाजार में उधारी में खाद –बीज लिया था | अब कर्ज चुकाने की चिंता के साथ-साथ परिवार के भरण पोषण की भी चिंता है  | उनके बेटे चंदन की रिश्ते की बात चल रही है, इसी साल धूमधाम से शादी करने का सपना था, लेकिन आग में फसल के साथ सपना भी जलकर खाक हो गया | इधर सुंदरलाल और पत्नी उमाबाई के नाम पर ढाई-ढाई एकड़ जमीन है, आग से उनकी पांच एकड़ में बोई फसल जल गई | उन पर केसीसी का 4 लाख रु. का कर्ज है | उनके परिवार में दो बेटे, बहू और तीन पोते, पोतियां हैं | दोनों बेटे दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, परिवार के सामने अब खाने का संकट खड़ा हो गया है इस आगजनी से प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 में राहत राशि दी जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com