ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल करने में जुटी सरकार सीएस वीरा राणा को 6 माह की सेवावृद्धि के बाद 49 आईपीएस व 51 आईएएस अफसरों का किया ट्रांसफर |

भोपाल : 16/03/2024 : मप्र की मुख्य सचिव वीरा राणा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिलने के 24 घंटे बाद ही सरकार ने सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर डाला  | सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कुल 49 आईपीएस और 51 आईएएस अफसरों का तबादला किया | सूची के अनुसार चार विभागों के प्रमुख सचिव बदले गए, वहीं चार जिलों शहडोल, गुना, पन्ना और सिंगरौली के कलेक्टर बदले गए हैं | इसी तरह दो संभागों उज्जैन और शहडोल के कमिश्नर भी बदले गए हैं | 6 जिलों के खरगोन, बड़वानी, राजगढ़, भिंड, झाबुआ और सतना के जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं | अब मुकेश गुप्ता राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे, पहले इस पद पर संजय शुक्ला थे, अब उन्हें प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास नियुक्त किया गया है | प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएस मलय श्रीवास्तव ग्रामीण विकास विभाग और पीएचई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे | इधर फ्रेंक नोबल – ए को हटाकर उपसचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग नियुक्त किया गया है | उनकी जगह हरेंद्र नारायण निगमायुक्त भोपाल होंगे | उनके पास एएमडी मेट्रो रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा | कुल 49 आईपीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है, दोपहर को जारी सूची में सरकार ने 47 आईपीएस का ट्रांसफर किया | इसमें 15 जिलों में सरकार ने नए एसपी नियुक्त किए हैं | देर रात को जारी सूची में 2 आईपीएस का आपस में विभाग बदला गया | गौरव राजपूत को गृह विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया | वहीं इस पद पर तैनात संजय तिवारी को पुलिस मुख्यालय में आईजी तैनात किया गया है | राज्य पुलिस सेवा के 29 अफसर भी बदल दिए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com