ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टेंट हाउस के गोदाम में रखे सिलेंडरों में हुए धमाके से रहवासियों में फ़ैली दहशत |

भोपाल : 16/03/2024 : शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के समय बागमुगालिया स्थित पुरानी बस्ती में नर्मदा टेंट हाउस के गोदाम में रखे 20 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया | धमाकों की आवाज़ और आग की लपटों से रहवासियों में दहशत फैल गई | एक के बाद एक 20 सिलेंडरों में धमाके होने से सिलेंडर के टुकड़े आसपास के घरों की छत पर जाकर गिरे | शुक्र है कि इस हादसे में न कोई घायल हुआ और न ही जनहानि हुई | नगर-निगम और भेल की 10 दमकलों ने मौके पर पहुँचकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई | गोदाम सकरी गली में था वहां एक दमकल लगने के बाद पैदल निकलने लायक भी जगह नहीं थी, इसलिए आग बुझाने में अधिक समय लग गया | गोदाम से फूड डिपार्टमेंट की टीम ने कुल 247 सिलेंडर जब्त किए हैं | आसपास के रहवासियों का आरोप है कि टेंट हाउस के गोदाम में घरेलू सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस की रिफलिंग की जाती है | उन्होने बताया कि सबसे पहले आग उसी हॉल में लगी जहां सिलेंडर रखे हुए थे | रहवासियों का कहना है कि हादसे के समय अंदर तीन कर्मचारी मौजूद थे, जबकि टेंट हाउस संचालक का कहना है कि हादसे के समय वहाँ कोई भी नहीं था | संचालक का कहना है कि रिफलिंग के आरोप गलत हैं, मेरे पास 190 लीगल कनेक्शन हैं, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर के हैं | आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी | आग के कारणों का पता लगाने और रिफलिंग के मामले में पुलिस जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com