ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेल अफसर की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता और भाई की हत्या कर हुई फरार, दोनों के खिलाफ केस दर्ज |

जबलपुर : 16/03/2024 :  नाबालिग बेटी द्वारा अपने पिता और मासूम भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है | मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले 52 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा रेल मंडल में हेड क्लर्क के पद पर थे | उनके साथ उनकी 16 साल की बेटी और 9 साल का बेटा रहता था | शुक्रवार सुबह 8 बजे उनकी नाबालिग बेटी ने नर्मदापुरम में रहने वाले अपने चाचा को मैसेज कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पिता और भाई को मार डाला | राजकुमार और तनिष्क दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे, मौके से नाबालिग बेटी के लापता होने पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बेटी ने प्रेमी मुकुल के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्या की है | हत्या के बाद पिता का शव पॉलिथीन में बांध दिया, जबकि भाई का शव फ्रिज में बंद कर दोनों फरार हो गए | मुकुल के पिता भी रेलवे में सेफ़्टी ओएस हैं, हत्या के बाद से वह भी लापता हैं | मुकुल के भाई से पूछताछ की जा रही है | सितंबर 2023 में भी नाबालिग बेटी लापता हो गई थी, तब भी आरोपी मुकुल सिंह के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था वह एक महीने जेल में रहा था | पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी मुकुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है |    

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com