ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुराने विवाद को लेकर सरेआम दो भाइयों ने रिश्तेदार पिता-पुत्र पर हसिये से किया वार दोनों आरोपी गिरफ्तार |

जावरा : 16/03/2024 : पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों ने अपने ही रिश्तेदार पिता पुत्र की बीच सड़क हत्या करने की कोशिश की लेकिन दोनों नाकाम रहे और अब जेल की हवा खानी पड़ेगी | हुआ यूं कि लॉज संचालक 50 वर्षीय मोहम्मद हुसैन ताल नाका रोड स्थित मस्जिद से नमाज़ पढ़कर स्कूटी से हुसैन टेकरी की तरफ जा रहे थे | तभी आरोपी मुदस्सिर स्कूटी से आया और मोहम्मद की स्कूटी के आगे अपनी स्कूटी रोक दी | इसके बाद मुदस्सिर ने हसिए से मोहम्मद पर जानलेवा हमला कर दिया | भागने के दौरान मोहम्मद नीचे गिरे तो पीछे से दौड़कर आए मुदस्सिर ने उन्हें दबोच लिया, और उसके ऊपर बैठकर हसिए से गर्दन काटने की कोशिश की | हालांकि घायल युवक ने हसिए को पकड़ लिया इससे हाथ व गले में गंभीर चोट आई है | बीच बचाव करने पहुंचे मोहम्मद के बेटे के साथ भी आरोपी दोनों भाइयों ने मारपीट की, इससे पिता-पुत्र घायल हो गए पिता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया | पुलिस ने हमलावर दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com