भोपाल : 18/03/2024 : 108 एंबुलेंस सेवा हादसो में घायल गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरु की गई थी | लेकिन यह एंबुलेंस मुनाफे के लिए बगैर मरीज दौड़ती मिली | जबकि कागजों पर एंबुलेंस हर रोज 400 किमी तक दौड़ रही है, लेकिन हकीकत में मरीजों को मदद नहीं मिल रही है | जब इस मामले में पड़ताल की गई तो सामने आया कि रजिस्टर में फर्जी एंट्री कर एंबुलेंस की अधिक रनिंग दिखाई जा रही है | जब इस संबंध में मरीजों की एंट्री की पड़ताल की तो कंपनी की गड़बड़ी सामने आई | इस मामले का खुलासा होने के बाद एंबुलेंस फर्जीवाड़े की जांच के लिए प्रशासन ने कमेटी बनाई है | कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने एंबुलेंस फर्जीवाड़े मामले में जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार और तहसीलदार को जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी है | 108 एंबुलेंस को बिना मरीज दौड़ाने का खुलासा होने के बाद प्रशासन के साथ-साथ अब स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है |
|