ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फार्मा कंपनी के मालिक को लोन दिलाने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रु. ठगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया |

भोपाल : 18/03/2024 : अरेरा कॉलोनी में रहने वाले सलिल श्रीवास्तव और उनके भाई समीर श्रीवास्तव की रूस में फार्मा कंपनी है, सलिल ने 16 मार्च को पुलिस में शिकायत कर बताया कि उन्हें कोविड के बाद अपने दवा कारोबार को बढ़ाने के लिए 30 करोड़ रु. की सख्त ज़रूरत पेश आ गई थी | इस बीच मिनाल रेसिडेंसी में रहने वाले आलोक कुमार खतारे ने अपने साथी गौरव धाकड़ के साथ मिलकर उन्हें बताया कि वह कम से कम ब्याज पर तुरंत लोन एवं विदेश से निजी फंडिंग करा सकते हैं | साथ ही एलसी क्रेडिट सर्टिफिकेट भी बन जाएगा | सलिल ने कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन लेने का निर्णय लिया और आरोपी की बातों में आकर ठगी के शिकार हो गए | जालसाजों ने सलिल से अलग-अलग तरह की प्रोसेंसिंग फीस और चार्जेस के नाम पर डेढ़ करोड़ रु. ठग लिए | यह राशि आरोपियों ने महाराष्ट्र तमिलनाडु के बैंक खातों में ट्रांसफर कराई | सलिल की शिकायत पर पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी | आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी | टीम ने इंदौर और देवास में आरोपियों की तलाश की तो आलोक कुमार खतारे और गौरव धाकड़ को आजाद नगर इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है | आलोक सिविल इंजीनियर है, वह प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट का व्यवसाय करता है | तोतला नगर इंदौर निवासी गौरव ने आईटी में इंजीनियरिंग की है, वह सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट है | दोनों की विदेश जाने की प्लानिंग थी भागने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com