ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जिन बकायादारों की संपत्ति कुर्क की गई है उसकी नीलामी करके वसूली के आदेश जारी |

भोपाल : 19/03/2024 : शुक्रवार को औपचारिक रूप से कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को हरेंद्र नारायण का पहला वर्किंग डे था | उन्होने सुबह 11 बजे से एसएचएम तक राजस्व, जलकार्य, सीवेज, एचएफए और फायर ब्रिगेड सहित अन्य शाखाओं के काम की समीक्षा की | कमिश्नर ने   विभागों की समीक्षा बैठक में कहा कि पूरे शहर में जितने भी बकायादार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति कुर्क की गई है, अगले 24 घंटे के भीतर उनकी नीलामी की फाइलें पेश करें ताकि उन्हें नीलाम करके वसूली की जा सके | पूरे शहर में कम से कम 5 मामले ऐसे हैं, जिनमें कुर्की के बाद बकायादारों के ताले तोड़ लिए गए | इनके खिलाफ भी 24 घंटे के अंदर एफआईआर कराई जाने के निर्देश दिए | कमिश्नर ने वित्तीय वर्ष के बाकी 13 दिनों में 50 करोड़ रु. की वसूली करने को कहा | आग लगने पर उसे जल्द काबू करने में सक्षम फ़ोम क्रेश टेंडर की खरीदी की ज़रूरत पर चर्चा हुई | इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com