ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दोस्त के बर्थडे का केक काटकर ढाबे पर खाना खाने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर एक की मौत, एक गंभीर |

भोपाल : 19/03/2024 :  घटना रविवार रात 12 बजे के आसपास की है जब दो बाइक सवार युवक बर्थडे का केक काटकर खाना खाने ढाबे पर जा रहे थे तभी जाटखेड़ी से नर्मदापुरम हाइवे पर शनि मंदिर के आगे उनकी बाइक को एक तेज़ रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी | जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक दोस्त की मौत हो गई और एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है | दरअसल, फॉरच्यून डिवाइन सिटी निवासी 29 वर्षीय प्रशांत राजावत प्रवेट जॉब करता था | वह अपने दोस्त रुचि लाइफ स्केप में रहने वाले अंकुर के बर्थडे का केक काटने गया था | दोस्तों के साथ अंकुर से बर्थडे का केक कटवाने के बाद दोस्त खाना खाने के लिए ढाबे जा रहे थे | प्रशांत और अंकुर एक बाइक पर थे, बाइक अंकुर चला रहा था प्रशांत पीछे बैठा था | जब यह लोग जाटखेड़ी से निकलकर नर्मदापुरम हाइवे पर आए तभी शनि मंदिर के पास बाग सेवनिया की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी | जिसमें प्रशांत और अंकुर घायल हो गए थे | अस्पताल में प्रशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल अंकुर का इलाज चल रहा है | पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात कार की तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com