ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शिवपुरी की छात्रा का कोटा में अपहरण करने वाले अपराधियों ने 30 लाख रु. की फिरौती मांगी नहीं देने पर मार डालने की धमकी |

शिवपुरी : 20/03/2024 : शिवपुरी के बैराड़ की छात्रा 20 वर्षीय काव्या धाकड़ का कोटा से अपहरण मामले में कोटा के विज्ञान विहार थाने में अपराध दर्ज है | रविवार से लापता काव्या का अब तक कोई पता नहीं चल सका है | जबकि उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन गुड़गाँव में मिली है | अपराध की सतत विवेचना कोटा पुलिस कर रही है | पुलिस की अलग-अलग टीमें छानबीन में लगी हैं | अपहरणकर्ता ने छात्रा का हाथ और मुंह बंधा फोटो जारी कर पिता रघुवीर से 30 लाख रु. की फिरौती मांगी है | नहीं देने पर बेटी को जान से खत्म कर देने की धमकी दी है | छात्रा के पिता का बैराड़ के कालामगढ़ में निजी स्कूल है उसका एक भाई व एक बहन भी बाहर पढ़ाई करते हैं | दो साल पहले काव्या इंदौर से नीट की तैयारी कर रही थी | लेकिन यहां पोहरी के जरियाखेड़ी गाँव के युवक उसे परेशान कर रहे थे | इस पर इंदौर के अनुराग सोनी और हर्षित सोनी ने उसे धमकाया भी था | इसके बाद परिजन छात्रा को शिवपुरी ले आए और छह महीने बाद सितंबर 2023 में कोटा भेज दिया था | कोटा में छात्र का अप हरण होने और पिता को मिली धमकी के बाद परिजनों ने कोटा के विज्ञान नगर थाने में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी | कोटा पुलिस ने छात्रा की सकुशल बरामदगी कराने वाले को 20 हज़ार रु. इनाम देने की घोषणा की है | पुलिस की टीमें लगातार छात्रा की तलाश में जुटी हुई हैं, शिवपुरी एसपी अमन सिंह कोटा पुलिस के लगातार संपर्क में हैं | इधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बातचीत की और अगवा छात्रा की बरामदगी के लिए मदद मांगी है | सिंधिया ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द तहक़ीक़ात कर हमारी बेटी को वापस लाए उन्होने छात्रा के पिता से फोन पर बातचीत कर आश्वासन दिया कि अब बेटी को वापस लाना मेरी ज़िम्मेदारी है आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखें |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com