ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रेत माफिया के बीच हुई गोलीबारी में दो चचेरे भाई गोली लगने से घायल और एक युवक मारपीट में घायल |

दतिया : 20/03/2024 : घटना मंगलवार को दोपहर 12 बजे की है, दरअसल, ग्राम पाली में सिंध नदी पर अवैध रेत खदान चलती है, रेत उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है | इसी विवाद को लेकर रेत माफिया के दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे और गोलियां चलीं | ग्राम पाली निवासी नाहर सिंह और उसका चचेरा भाई धर्मेन्द्र मंगलवार को 12 बजे के समय घर के बाहर टहल रहे थे | तभी दूसरे पक्ष के विक्रम, आशु, छोटू और विक्रम के साले संजू ने फायरिंग कर दी | गोली नाहर सिंह के पैर और धर्मेन्द्र के हाथ में लगी वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से विक्रम रावत निवासी मैदोरा भी मारपीट में घायल हुआ है | सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है | पुलिस मामले की जांच कर रही है | गौरतलब है कि जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, पुलिस ने लायसेंसी हथियारों को जमा करने के निर्देश दिए हैं | बावजूद इसके फायरिंग हुई मतलब निर्देश का पालन नहीं हो रहा है |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com