ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
नाबालिग नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप |

गुना : 20/03/2024 :  चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याडांग गाँव में एक नाबालिग नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला उजागर हुआ है  वारदात सोमवार दोपहर की है, जब 16 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तो पति 16 वर्षीय चिंटूलाल भील से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी है | जबकि मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है | नाबालिग का शव चांचौड़ा बीनागंज के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला डॉक्टर न होने और लड़की नाबालिग होने से शव मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल भेजा गया | यहां ड्यूटी डॉक्टर ने पीएम करने से मना कर दिया, उनका कहना था कि चांचौड़ा का कोई डॉक्टर साथ में नहीं आया | इसके बाद मामले की जानकारी एसडीओपी दिव्या राजावत ने सीएमएचओ को दी, तब जाकर करीब 22 घंटे बाद पीएम शुरू हुआ | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com