ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
स्कूल में शौचालय की सुविधा न होने से बाहर शौच के लिए गए दो बच्चे नाले में डूबे, मौत |

मुरैना : 20/03/2024 : घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है लेड़ीपुरा निवासी मुंशी कुशवाह का बेटा 9 वर्षीय अनिल और उसका चचेरा भाई सुरेन्द्र कुशवाह का बेटा 6 वर्षीय अजीत कुशवाह मंगलवार को लेड़ीपुरा गाँव स्थित सरकारी स्कूल गए थे | सुबह 9 बजे दोनों बच्चों को शौच जाना था तो क्लास टीचर से कहा स्कूल में शौचालय नहीं होने से टीचर ने उन्हें बाहर जाने की इजाज़त दे दी | उसके बाद से शाम 4 बजे तक दोनों बच्चे स्कूल वापस नहीं आए और घर भी नहीं पहुंचे, परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया तो बच्चों के स्कूल बैग तो क्लास रूम में रखे थे, लेकिन बच्चे गायब थे | पूछने पर पता चला कि बच्चे शौच के लिए बाहर गए थे | जब परिजनों ने बाहर जाकर देखा तो दोनों बच्चे नाले में डूबे हुए थे, परिजनों ने बच्चों को नाले से निकाला तो बच्चों की मौत हो चुकी थी | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com