ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चेतक ब्रिज के पास कबाड़ में लगी आग फैलने से दो दुकानें और तीन कारें जलकर हुईं खाक |

भोपाल : 20/03/2024 : एमपी नगर ज़ोन -1 में मंगलवार को चेतक ब्रिज के पास स्थित मैकेनिक मार्केट में रात करीब पौने दो बजे कबाड़ की दुकान के सामने सबसे पहले कबाड़ में आग लगी इसके बाद मैकेनिक की दुकान और दुकान के बाहर खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में लिया | आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुल बोगदा फायर सब स्टेशन का दमकल कर्मी रिजवान खान फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर पहुंचे, हालांकि उससे पहले माता मंदिर स्टेशन की गाड़ी आ चुकी थी | आग बढ़ती जा रही थी, ऐसे में गोविंदपुरा फायर सब स्टेशन को भी सूचना दी गई | ऐसे में तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया | इस दौरान फायर अमले के 20 से अधिक कर्मचारी और आसपास के लोग भी आग बुझाने के काम में मदद कर रहे थे | नगर निगम के फायर मैन फिरोज खान ने बताया कि मैकेनिक की दुकान के अंदर ऑइल आदि के डिब्बे भी रखे थे | आग के कारण इनमें धमाके हुए, और आग ने दुकानों के पास स्थित सोनल शर्मा के घर की पार्किंग में खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया | बाकी दो और कार भी आग में जली हैं, जो मैकेनिक के यहां सुधरने के लिए आई थीं | आग लगने का कारण पुलिस पता कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com