ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
छह साल के मासूम को कुत्ते ने काटा, दांत व जबड़ा खाया कमला नेहरू में चल रहा इलाज |

भोपाल : 21/03/2024 : शहर में कुत्तों की नसबंदी होने के बाद भी उनकी तादाद कम होने का नाम नहीं ले रही है हर गली, मोहल्लों चौराहों पर आवारा कुत्तों ने दहशत फैलाई हुई है | कितने मासूमों की जान कुत्तों के काटने से जा चुकी है | एक बार फिर राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित साइंस सेंटर के पास एक छह साल के मासूम को कुत्ते ने ऐसा काटा कि उसका जबड़ा और दांत खा लिए | बच्चे के पिता इमरान खान मजदूरी करते हैं, बेटा हुमेर घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया | कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिराया और हुमेर के होंठ और जबड़ा खा लिया इस हमले में बच्चे के तीन दांत भी खा लिए | बच्चे की चीख पुकार सुनकर दौड़कर आए लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया | तुरंत खून से लथपथ बच्चे को कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया | पिता इमरान ने बताया कि मुझे कमला नेहरू अस्पताल में दवाएं बाहर से लाने के लिए कहा गया,  मेरे पास पैसे नहीं हैं |  इधर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने मुआवजा देने की मांग की है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com