ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई फिर होगी शुरू |

भोपाल : 21/03/2024 : दरअसल भोपाल में अवैध कॉलोनियों की संख्या सरकारी रिकॉर्ड में 576 है, इनमें से 320 कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है | साल 2016 के बाद बनी 255 कॉलोनियों को पूरी तरह अवैध माना गया है | साल 2023 कॉलोनियों पर एफआईआर हो चुकी है, हालांकि नई बन रहीं कॉलोनियों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है | नई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी | इसकी शुरुआत हुजूर से होगी, जहां इस तरह की 15 कॉलोनियां चिन्हित कर दी गई हैं | कलेक्टर कौश्लेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले उन कॉलोनियों पर कार्रवाई होगी, जहां अभी सिर्फ कॉलोनी के नाम पर रोड बनाकर प्लाट काटे जा रहे हैं | उसके बाद ऐसी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा जहां कुछ निर्माण हो गया है | ऐसी अवैध कॉलोनियों में निर्माण को छोड़कर खाली प्लाट नगर-निगम को हैंड ओवर कर दिया जाएगा | नगर-निगम प्लाट बेचकर उस कॉलोनी में विकास कार्य करेगी | इस दौरान किसी घर को नहीं तोड़ा जाएगा | सर्वे के बाद उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, अवैध कॉलोनियों का अधिग्रहण किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com