ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर को सड़क किनारे जगह जगह मिला कचरे का ढेर अफसरों को लगाई फटकार |

भोपाल : 21/03/2024 : कमिश्नर हरेन्द्र नारायण हर दिन सुबह सात बजे शहर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल रहे हैं, गौरतलब है कि इस दौरान वह स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को अपने साथ नहीं लेते बल्कि वह अकेले ही निकल पड़ते हैं | इसी तरह जब कमिश्नर सुबह चेतक ब्रिज से अन्ना नगर की तरफ निकले तो सड़क पर महिला झाड़ू लगा रही थी | सड़क साफ सुथरी है, लेकिन सड़क किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर जमा है | तभी नगर-निगम कमिश्नर के पहुँचने पर सफाईकर्मी महिला सहम गई उन्होने महिला से पूछा कि झाड़ू तो लगा रही हो सड़क भी साफ हो गई लेकिन कचरे का ढेर सड़क किनारे क्यों इकट्ठा हो रहा है ? यह उड़कर वापस सड़क पर ही आएगा ऐसा न करें | निगम कमिश्नर ने गंदगी के ये ढेर वीडियो कॉल के माध्यम से स्वास्थ्य शाखा की अपर आयुक्त टीना यादव और उपायुक्त योगेंद्र पटेल को दिखाए | साथ ही कहा कि सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाने से कम नहीं चलेगा, फुटपाथ और सड़क के किनारों पर भी सफाई होनी चाहिए | सेंट्रल बर्ज और साइड बर्ज में भी गंदगी नहीं छूटनी चाहिए | कमिश्नर जब 7 नंबर के पास पुराना आरटीओ क्षेत्र में गए तो उन्हें सीएंडडी वेस्ट का ढेर नज़र आया तो उन्होने नाराजगी जाहिर करते हुए कचरे को तत्काल उठवाने के निर्देश दिए | साथ ही यह भी कहा कि सीएंडडी फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com