ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह गुना संसदीय सीट से अरुण यादव को मिली मंजूरी |

भोपाल : 22/03/2024 : गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मप्र की 18 सीटों पर नाम फाइनल किए गए | इसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ाए जाने पर सहमति बन गई | वे राजगढ़ से दो बार सांसद रहे हैं | दिग्विजय के अलावा गुना संसदीय सीट से अरुण यादव के नाम को मंजूरी मिल गई है | रतलाम लोकसभा से पांच बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ेंगे | भूरिया का नाम पिछली सीईसी की हुई बैठक में फाइनल हो गया था | भोपाल से अरुण श्रीवास्तव का नाम तय हो गया है | श्रीवास्तव जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, और भोपाल जिला पंचायत की लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं विमला श्रीवास्तव के बेटे हैं | भोपाल से कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी के भाजपा में जाने के बाद से यहां सतर्कता बरती जा रही है | इसी कारण अरुण श्रीवास्तव ने बाजी मार ली | वहीं, मुरैना, गावलियार, दमोह के नाम होल्ड कर दिये गए हैं |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com