ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पूर्व पार्षद के पार्षद पति ने वार्ड प्रभारी को किया अपमानजनक धक्का देकर मारा थप्पड़ |

भोपाल : 22/03/2024 : गुरुवार को वार्ड- 8 और वार्ड 23 में अवैध नल कनेक्शन को लेकर कार्रवाई की गई, यहां पर बड़ी तादाद में अवैध नल कनेक्शन हैं, इसके अलावा कई लोगों ने सालों से पानी का बिल नहीं भरा है | सुबह करीब 11 बजे जब कार्रवाई के लिए वार्ड प्रभारी पहुंचे तो यहां पर काफी लोगों की भीड़ विरोध करने लगी | यहां पर पूर्व पार्षद और पार्षद पति रफीक कुरैशी अपने ऑफिस के पास थे | उन्होने नगर-निगम की टीम को इशारे से बुलाया नहीं जाने पर वह खुद टीम के पास चले आए और आते ही उन्होने वार्ड प्रभारी 60 वर्षीय एहसान रज़ा जैदी से हाथ मिलाया और बिना कुछ बोले उन्हें थप्पड़ जड़ दिया | उन्होने जैदी से धक्का-मुक्की भी की | सभी ने उन्हे पकड़ा और अलग किया | हालांकि जैदी ने किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया है | इस संबंध में जब कुरैशी और जैदी से संपर्क करना चाहा तो दोनों के मोबाइल बंद थे | नगर-निगम के अधिकारी पुलिस में शिकायत करना चाहते थे, लेकिन जैदी ने मना कर दिया | जैदी एक दो साल बाद रिटायर होने वाले हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com