ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ छह महीने के भीतर होगी कार्रवाई |

भोपाल : 26/03/2024 : प्रदेश में अब तक 2013 से 100 से अधिक डॉक्टर्स के खिलाफ शिकायतें लंबित हैं | ऐसे में गुड़ दोष के आधार पर डॉक्टर के पंजीयन निरस्त करने की अनुशंसा की जाएगी  | शिकायतकर्ता को समय पर न्याय दिलाने के लिए अब इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स की गंभीर शिकायत पर छह महीने के अंदर कार्रवाई करनी होगी | नेशनल मेडिकल कमीशन के एथिक्स एवं मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड की एमपी ईकाई इस संबंध में निर्णय लेगी | अगर डॉक्टर्स की लापरवाही सिद्ध हो जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी | वहीं डॉक्टर्स के ओपिनियन को लेकर भी चर्चा हुई, डॉक्टर्स की सुरक्षा और ओपिनियन को लेकर भी नए सिरे से गाइडलाइन तय की जाएगी | दरअसल, नेशनल मेडिकल कमीशन के एथिक्स एवं मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड की पहली बैठक भोपाल के एमपी नगर में हुई | इसमें प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज से करीब 100 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया, कार्यक्रम में एनएमसी एथिक्स एवं मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड के सदस्य डॉ. मलिक, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सिक्षा विवेक पोरवाल व आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथोड़े सहित अन्य अधिकारी शामिल थे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com