ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
रीज़नल मैनेजर का तबादला होने के बाद अफसरों ने उन्हें भोपाल मुख्यालय में एक प्रभार देकर यहीं रोक लिया |

भोपाल : 26/03/2024 : मछुआ कल्याण और मत्स्य महासंघ विभाग के मंत्री नारायण सिंह पवार ने मप्र मत्स्य महासंघ भोपाल में पदस्थ रीज़नल मैनेजर वीके राय का तबादला आचार संहिता से पहले 13 मार्च को जबलपुर इकाई में बतौर रीज़नल मैनेजर करवाया | लेकिन 15 मार्च को आचार संहिता से एक दिन पहले एक अन्य आदेश जारी हुआ, जिसमें राय को जबलपुर रीज़नल मैनेजर के साथ मत्स्य महासंघ मुख्यालय भोपाल की विधि शाखा का प्रभारी बना दिया | इतना ही नहीं जिस इंदिरा सागर बांध में मछली ठेका में हुई अनियमितताओं को लेकर शिकायत हुई थी, उसकी निगरानी  का काम भी वापस वीके राय को दे दिया गया | अब मंत्री नारायण सिंह कह रहे हैं, कि ट्रांसफर किया था तो जाना पड़ेगा | दरअसल मंत्री पवार को राय के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, चूंकि राय के पास इंदिरा सागर बांध की मॉनिटरिंग की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी थी, शिकायत की गई कि इंदिरा सागर बांध में बीते एक साल से ठेका नहीं हुआ है | मंत्री ने जांच करवाई और राय का तबादला करवा दिया, लेकिन अफसरों ने तीसरे ही दिन उन्हें फिर भोपाल मुख्यालय में ही रोक लिया |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com