ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सरकारी शिक्षक का नकली नोट खपाने का कारनामा हुआ उजागर, 250 रु. में देते थे 500 का नकली नोट |

इंदौर : 26/03/2024 : शुक्रवार रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि खरगोन में रहने वाले दिलीप सिंह पटेल कुछ लड़कों के साथ नकली नोट चलाने आया है, ये नोट ऑर्डर पर बुलाए गए थे | आरोपी 500 के एक नकली नोट के बदले 250 रु. लेते थे | भीड़ में नकली नोट खपाने वाले आरोपियों में क शिक्षक भी शामिल है | क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 हज़ार रु. कीमत के नकली नोट बरामद किए हैं | इसमें 180 नोट 500 के हैं, पकड़े गए आरोपी खरगोन और खंडवा के रहने वाले हैं | वहां से नोट लेकर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में किसी कमल को नकली नोटों की डिलीवरी देने आए थे | तभी इन्हें दबोच लिया गया कमल की तलाश चल रही है | इस गैंग में और बदमाश भी हैं, जो नकली नोट छपने के साथ ग्रामीण इलाकों में इन्हें चला रहे हैं | ये गाँव व कस्बों में नकली नोट आसानी से चला रहे हैं | बदमाशों ने धार, झाबुआ, धामनोद, महेश्वर, सनावद, खालवा, मूंदी, बड़वाह आदि को चिन्हित कर रखा है | पकड़े गए आरोपियों में शामिल सनावद निवासी सिद्दीक मोहम्मद, सिराज पंधाना निवासी शाहरुख और पीपलगोन में रहने वाला दिलीप सिंह है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com