ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
20 सालों से 60 परिवारों को रोजाना 4 किमी पैदल चलकर पीने का पानी लेने जाना पड़ता है लेकिन इन ग्रामीणों की समस्या का कोई हल नहीं |

भोपाल : 26/03/2024 : राजधानी के बैरसिया ब्लॉक स्थित रमाहा ग्राम पंचायत गावों में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है दो गावों में रहने वाले 60 से अधिक परिवार पानी के लिए हर दिन 4 किमी चलने को मजबूर हैं | ग्रामीण ऐसा 20 साल से करते आ रहे हैं | दोनों गावों की दूरी रमाहा गाँव से करीब 2 किमी है, पानी नहीं मिलने से ग्रामीण तो परेशान हैं ही साथ ही मवेशियों के जीवन पर भी संकट बढ़ रहा है | पानी नहीं मिलने के कारण आए दिन मवेशियों की मौत हो रही है | ग्रामीणों ने पानी का स्थायी समाधान कराने के लिए हर स्तर पर गुहार लगाई, लेकिन कोई भी उनकी समस्या का समाधान करने नहीं आया | खुद गाँव के सरपंच पांच बार सांसद विधायक सहित पीएचई के अफसरों से एक हैंडपंप लगाने की मांग कर चुकी हैं | लेकिन उस पर भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई | मजबूरन ग्रामीण दूर जाकर सिर पर भारी भरकम मटके – कुप्पों में पानी भरकर लाते हैं | ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होते देखकर समाजवादी शिवप्रसाद अहिरवार ने हाल ही में संभागीय कमिश्नर जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को इससे अवगत कराया है | जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि जिले के किसी भी ब्लॉक से पानी नहीं मिलने जैसी कोई शिकायत नहीं मिली है | अफसरों का तो यह भी दावा है कि जिले में एक भी ऐसा गाँव नहीं है जिसमें हैंडपंप न लगा हो | उनका कहना है कि इसके बाद भी यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका स्थायी समाधान कराएंगे |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com