ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राज्य सूचना आयुक्त बनने के लिए आए आवेदनों में पूर्व के साथ वर्तमान आईएएस अफसरों ने जमकर दावेदारी की |

भोपाल : 28/03/2024 :  राज्य सूचना आयुक्त के लिए आए 185 आवेदनों में शामिल आईएएस अफसरों के साथ रिटायर्ड जज भी हैं | दावेदारी करने वालों में शामिल आईएएस कल्पना श्रीवास्तव, जय श्री कियावत, नरेश पाल, आशीष गुप्ता, मंजू शर्मा और आनंद शर्मा शामिल हैं | वहीं वेयर हाउसिंग में पदस्थ आईएएस रवींद्र सिंह ने भी आवेदन किया है | इनके अलावा रायपुर के सेवानिवृत राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी, फर्म एंड सोसायटी के रजिस्ट्रार आलोक नागर, गुना के स्पेशल जज रवींद्र कुमार भ्रद्सेन प्रमुख हैं | दो रिटायर्ड जज लखनऊ के हैं | भोपाल, ग्वालियर और दिल्ली के पत्रकारों ने भी आवेदन किया है | अंतिम तिथि 26 मार्च शाम तक की है,  11 पदों के लिए कुल 185 आवेदन आए हैं | इनमें एक पद मुख्य सूचना आयुक्त और 10 पद राज्य सूचना आयुक्त के हैं | इनकी नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफ़ारिश पर की जाएगी | वर्तमान में मप्र सूचना आयोग में कुल 2 ही आयुक्त बचे हैं, दोनों का ही कार्यकाल 29 मार्च को पूरा हो रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com