ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चार दिन पहले दो बाइक सवार दोस्तों को पहले कार से मारी टक्कर नीचे गिरने पर चार बार रौंदा जिंदा न रह जाएं इसलिए फावड़े और गेंती से मारा |

रतलाम : 28/03/2024 : 21 मार्च की रात 3 बजे पुलिस गश्ती दल को कांडरवासा फंटे से 25 वर्षीय गजेंद्र उर्फ राहुल डोडिया निवासी अमलेटा और 29 वर्षीय केशव गुर्जर के शव और क्षतिग्रस्त बाइक मिली थी | मृतकों के परिजनों ने फोरलेन पर जाम लगाकर सूर्यपाल पड़ियार पर हत्या का आरोप लगाया था | उसके ताऊ की क्षतिग्रस्त कार घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर मिली थी | जांच में गैंगवार में हत्या करने का खुलासा हुआ | एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी सूर्यपाल सिंह, कान्हा जाट और इनके साथी रतलाम की विश्वास गैंग से जुड़े हैं, वहीं मृतक युवक केसरिया गैंग के सदस्य थे | 2022 में विश्वास गैंग के प्रमुख आदित्य तोमर और केसरिया गैंग के केशव में जेल में विवाद हुआ था | इसी को लेकर इनमें वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी | जिसको लेकर विश्वास गैंग के सूर्यपाल व कान्हा ने हत्या की साजिश रची | आरोपियों ने गुरुवार रात 10:15 बजे दोस्त कुलदीप जाट की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे केशव व गजेंद्र के निकलते ही अभिजीत जाट ने सूर्यपाल सिंह को कॉल कर बताया कि दोनों निकल गए हैं | आरोपियों ने उनके पीछे भी दो कार लगा दीं, और दो कार पहले से नेगड़दा रोड पर उनका इंतज़ार कर रही थीं | केशव व गजेंद्र की बाइक को पहले क्रेटा कार से टक्कर मारी जब वह नीचे गिरे तो कान्हा ने उन पर कार चढ़ा दी | चार बार गाड़ी आगे पीछे करते हुए उन्हें रौंदा | फिर सूर्यपाल सिंह कार से उतरा और वह दोनों जिंदा न बच जाए इसलिए उन पर फावड़े और गेंती के हत्थे से वार किया | दोनों के मरने के बाद शवों और बाइक को कार में डालकर 10 किमी दूर कांडरवासा फंटे पर फेंक दिया ताकि पुलिस और लोगों को हत्या हादसा लगे | लेकिन मृतकों के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए तब पुलिस ने छानबीन की और चार दिन में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 14 आरोपी अब भी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com