ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शराब नीति घोटाले के चलते ईडी की हिरासत में चल रहे केजरीवाल को हाई कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार |

नई दिल्ली : 28/03/2024 : शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉंन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को तुरंत राहत देने से इनकार कर दिया है | गौरतलब है कि केजरीवाल 21 मार्च से ईडी की हिरासत में हैं | और वहीं से सरकार चला रहे हैं वह हिरासत में रहते हुए दो बार आदेश जारी कर चुके हैं | ईडी की रिमांड अवधि गुरुवार को खत्म हो रही है, संभावना है कि अब सीबीआई कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड मांगेगी | टीम केजरीवाल से आरोपियों द्वारा पूर्व में दिए बयानों पर पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है | बुधवार को उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ईडी से विस्तृत जवाब मांगा है | मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी | इसी दिन गिरफ्तारी पर फ़ैसला आएगा | इससे पहले केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी के खिलाफ डेढ़ घंटे दलीलें रखीं | इस पर ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसपी राजू ने हाई कोर्ट से विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है | जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया | अब इस मामले में केरल के सीएम की बेटी का भी नाम उजागर हुआ है | ईडी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ मनी लॉंन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है | आरोप है कि कोचिन मिनिरल्स रूटाइल लि. ने बिना सर्विस लिए वीणा की कंपनी एक्सालॉंजिस्ट सॉल्यूशंस को 2018-19 में 1.72 करोड़ रु. का भुगतान किया था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com