ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
धोखाधड़ी के मामले में फरार पूर्व सरपंच को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपी व परिजनों ने किया हमला |

दतिया : 28/03/2024 : ग्राम पंचायत रावरी के पूर्व सरपंच माधौ सिंह बुंदेला पर 3 महीने पहले धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था | तभी से आरोपी फरार था, बुधवार को पुलिस को आरोपी के अपने घर पर होली मनाने आने की सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी के राजघाट कॉलोनी स्थित किराए के मकान पर टीम के साथ दबिश दी | पुलिस को देखकर आरोपी माधौ सिंह भागा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया | लेकिन घर की महिलाओं ने पुलिस के साथ झूमाझटकी करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया | आरोपी के घर की महिलाओं, लड़कियों और रिशतेदारों ने एक जुट होकर पुलिसकर्मियों को नीचे पटक लिया फिर मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी, और नेम प्लेट भी तोड़ दी | मौका देखकर आरोपी फिर फरार हो गया तो पुलिस ने बाद में आरोपी के बेटे को गिरफ्तार किया | पुलिस ने आरोपी सहित 8 नामजद व दो अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com