ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
स्लीपर कोचों की जगह एसी – 3 कोच लगा रहा रेल मंत्रालय, किराया ढाई गुना तक बढ़ने से यात्री खफा |

भोपाल : 28/03/2024 : रेल मंत्रालय पिछले दो-तीन सालों से स्लीपर कोचों  को रिप्लेस कर एसी-3 इकोनॉमी की संख्या बढ़ा रहा है, इनका किराया स्लीपर कोचों के मुक़ाबले 30 से 50 फीसदी तक अधिक होने से यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है | जनवरी 2023 से लेकर अब तक भोपाल से आवागमन करने वाली दोनों तरफ की 144 ट्रेनों में दो से लेकर तीन या उससे अधिक एसी-3 इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं | सबसे अधिक 56 ट्रेनों में जुलाई से दिसंबर 2023 के बीच एसी-3 इकोनॉमी कोच ट्रेनों में लगाए गए | यदि सिर्फ किराय की तुलना की जाए तो भोपाल से गोवा (मडगांव) का स्लीपर श्रेणी का किराया मंगला एक्सप्रेस में 655 रु. लगता है वहीं इसी दूरी का किराया मंगला एक्सप्रेस से ही एसी-3 इकोनॉमी कोच में सफर करने पर 1615 रु. लग रहा है | यानि यात्रियों को ढाई गुना अधिक किराया भुगतना पड़ रहा है | रेलवे की मंडल स्तरीय समिति के पूर्व सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि वे इस मामले में रेल मंत्रालय को पत्र तक लिख चुके हैं | बावजूद इसके इकोनॉमी कोच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है | आम जनता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है | रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि कोच में बदलाव रेलवे बोर्ड करता है | वहाँ तक यात्रियों का फीडबैक पहुंचा दिया जाएगा | रेल मंत्रालय ने फिलहाल इस साल के अंत तक 500 और ट्रेनों में स्लीपर की जगह एसी-3 इकोनॉमी कोच लगाने का लक्ष्य रखा है, इन्हें सिर्फ स्लीपर से ही रिप्लेक्स किया जा रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com