ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कांग्रेस विधायक के भाजपा प्रत्याशी भिलाला को डाकू चोर जैसे अपशब्द बोलने पर राजनीति में मची उथल-पुथल |

झाबुआ : 28/03/2024 : थांदला के कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया के एक बयान पर राजनीति में उथल पुथल मच गई, मंगलवार को मेघनगर के पास मदरानी में एक छोटी सभा में वीरसिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह भिलाला हैं, वो डाकू चोर लोग हैं | वो कहाँ के लोग हैं, आलीराजपुर के उनको कोई जानता है | लाड़ली बहना को भूल जाओ, ये अपनी घरवाली को समझाना है | उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई आए तो हाथ काट देना | जब यह बात वीरसिंह ने कही तो तब कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे | ये बयान सामने आने के बाद भाजपा विरोध में आ गई, और बुधवार को भाजपा नेताओं ने एसपी कार्यालय जाकर विधायक पर मामला दर्ज करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा | उसके बाद दोपहर दो बजे वीरसिंह भूरिया ने मेघनगर में प्रेस कान्फ्रेंस कर सफाई दी, उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम से एक वीडियो चलाया जा रहा है | उसमें मुझे जो भाषण देते हुए दिखाया गया है वैसी भाषा और विचार मेरे नहीं हैं | उस समय पर भीड़ में से कुछ बोला गया होगा, और यह वीडियो छेड़छाड़ करके मुझे फंसाया जा रहा है |  मुझे पर लगाए गए अभद्रता करने के आरोप झूठे हैं | इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com