ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
प्रसाद न खरीदने पर दुकानदार ने किया वकील व परिवार पर रॉड से हमला महिलाओं के साथ भी की बदसलूकी |

उज्जैन : 01/04/2024 : रविवार सुबह उज्जैन के कालभैरव मंदिर दर्शन करने पहुंचे परिवार पर अवैध रूप से प्रसाद बेचने वालों ने हमला कर दिया | हमले में घायल युवक वकील ऋषिकेश भट्टाचार्य ने बताया कि हम परिवार के 9 सदस्यों के साथ मुंबई के बोरीवली वेस्ट से रविवार तड़के उज्जैन में महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक प्राइवेट टैक्सी से कालभैरव मंदिर गए वहाँ एक दुकान के सामने टैक्सी खड़ी कर दर्शन करने चले गए | बाहर आए तो दुकान संचालक राजा भाटी ने धमकाया कि यहां गाड़ी खड़ी क्यों की, अब प्रसाद लेना पड़ेगा | गाड़ी पार्किंग के 200 रु. मांगने लगा, इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया | दुकान संचालक ने वकील व उसके परिवार पर रॉड से वार करना शुरू कर दिया और 50-60 लोगों को बुलाकर वकील व परिवार को घेरा महिलाओं से भी बदसलूकी और मारपीट की | राजा भाति ने लोहे की रॉ ड से मारना शुरू कर दिया, हमले में सुप्रीम कोर्ट के वकील अमरदीप और ऋषिकेश के दोनों बेटे 21 वर्षीय जीत व 17 वर्षीय युवराज घायल हो गए | परिवार की एक महिला के कपड़े तक फट गए | इधर हमले के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कालभैरव के आसपास बनी 40 अवैध दुकानों को तोड़ दिया | पुलिस ने हमलावर राजा भाटी सहित चार-पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है | घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com