ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आयकर विभाग ने कांग्रेस को इनकम टैक्स नोटिस थमाकर लगाया 1745 करोड़ रु. का जुर्माना |

नई दिल्ली : 01/04/2024 : शनिवार को कांग्रेस पार्टी को आयकर विभाग के नए नोटिस मिले हैं 2014 से 2017 के लिए विभाग ने कांग्रेस पर 1745 करोड़ रु. का जुर्माना लगाया है | कांग्रेस पर अब कुल जुर्माने की राशि 3567 करोड़ रु. हो गई है | कांग्रेस का आरोप है कि शुक्रवार को उन्होने भाजपा पर ‘टैक्स आतंकवाद’ का आरोप लगाया था | इसके बाद ही इनकम टैक्स के नए नोटिस जारी हुए हैं | गौरतलब है कि कांग्रेस ने इनकम टैक्स सर्च को देरी से की गई कार्रवाई बताते हुए याचिका दायर की थी | जिसे 22 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था | मार्च में ही कांग्रेस की ओर से उसके खातों से 135 करोड़ रु. निकालने की मंजूरी को भी इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल ने खारिज कर दिया था | कांग्रेस के नेता विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के भाजपा मिशन के लिए उनके निष्ठावान राजस्व विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद | लेकिन भारत की जनता ऐसी तानाशाही पूर्ण रवैये का समर्थन नहीं करती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com