ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गुलमोहर कॉलोनी में लोगों की सुविधा के लिए बने सार्वजनिक पार्क पर मंत्री का कब्जा आम जनता को नहीं जाने दिया जाता पार्क के अंदर |

भोपाल : 01/04/2024 : शहर में शनिवार रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल ने भोपाल में होटल संचालक दंपत्ति से मारपीट की थी | यह मामला अभी शांत नहीं हुआ कि मंत्री पटेल पर गुलमोहर की जी-3 सेक्टर के सार्वजनिक पार्क पर मंत्री द्वारा किए गए कब्जा करने का मामला उजागर हुआ है | दरअसल, जी-3 सेक्टर के लिए पार्क बनाया गया था गुलमोहर कॉलोनी में करीब 2 हज़ार लोग रहते हैं, उनकी सुविधा के लिए यह सार्वजनिक पार्क का निर्माण हुआ था | लेकिन नरेंद्र पटेल मंत्री बने तो उनका कब्जा पूरे पार्क पर हो गया उन्होने और उनके लोगो ने पूरे पार्क को घेर रखा है | पार्क के अंदर मंत्री के लोग बैठे रहते हैं, यदि कोई बच्चा या कोई दूसरा सदस्य पार्क में जाने की कोशिश करता है तो उन्हें बाहर से ही भगा दिया जाता है | इस संबंध में कई बार शिकायत होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई | पार्क के बाहर मंत्री की गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं, इसके अलावा पूरे पार्क में मंत्री के बैनर लगे हुए हैं | यहां टीन का शेड लगाकर मंत्री के लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है | यहां के रहवासियों ने कई बार कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई नतीजा आम जनता पार्क में मिलने वाली सुविधाओं से अब तक वंचित है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com