ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दोस्तों के साथ रंगपंचमी मनाने गए आठवीं के छात्र की कलियासोत नदी में डूबने से मौत, दोस्त छोड़कर भागे |

भोपाल : 01/04/2024 : साईंनाथ कॉलोनी में रहने वाले सुनील पाटिल निजी अस्पताल में मैनेजर हैं, उनका 15 साल का बेटा अक्षित पाटिल उर्फ स्वीटू आठवीं कक्षा का छात्र था | शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ रंगपंचमी मनाने दोपहर करीब 12 बजे महाबली नगर में होली खेलने गया था | इसके बाद चार दोस्त होली खेलते-खेलते कॉलोनी से बाहर निकल गए | शाम को तीन दोस्त अपने घर आ गए पर अक्षित नहीं लौटा तो परिजनों और परिचितों ने कोलार व शाहपुरा के सोशल मीडिया ग्रुप में उसकी फोटो और डिटेल वायरल की थी | सभी से आग्रह किया जा रहा था कि वह अक्षित को तलाशने में मदद करें | थाने में भी अक्षित के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी | शनिवार को दिनभर कोलार क्षेत्र में अक्षित के गुमशुदा होने की चर्चा रही, इस बीच रात में एक बच्चे ने बताया कि हम लोग रंग खेलने के बाद कलियासोत नदी में नहाने उतरे थे | जहां एक गड्ढे में नहाते समय अक्षित डूब गया था | जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे अंधेरा होने के कारण रात को सर्चिंग नहीं हो सकी | सुबह गोताख़ोरों ने अक्षित की तलाश की तो उन्हें अक्षित का शव बरामद हुआ | पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है | पुलिस अक्षित के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, दोस्तों का कहना है कि अक्षित के डूबने के बाद सभी घर आ गए और डर के कारण परिजनों को हादसे के बारे में कुछ नहीं बताया | अगर बच्चे तुरंत बता देते तो शायद अक्षित की जान बच जाती या गोताखोर अगर रात को ही तलाश शुरू करते तो भी अक्षित को बचाया जा सकता था | लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी सुबह होने का इंतज़ार किया अधिक देरी होने के कारण अक्षित की मौत हो गई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com