ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
राजधानी की सड़कों का निर्माण कार्य कहीं धीमी गति से चल रहा तो कहीं पड़ा बंद, जगह-जगह खुदी सड़क लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब |

भोपाल : 01/04/2024 : शहर में इन दिनों जगह-जगह सड़कों का निर्माण चल रहा है, कई जगह सड़कों को खोदकर काम बंद कर दिया तो कहीं काम धीमी रफ्तार से किया जा रहा है | जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है | परी बाजार से ईदगाह जाने वाली 1 किमी लंबी सड़क करीब एक महीने से बंद पड़ी है, रविवार को यहां कांक्रीट बिछाने का काम शुरू हुआ है, 10 दिन बाद ईद है लेकिन ईदगाह जाने का रास्ता ही बंद पड़ा है | और जो दूसरा रास्ता है उससे भी लोग ईदगाह नहीं पहुँच पाएंगे | यहां ईदगाह के पास पत्थरों के जरिए रास्ते को बंद कर रखा है | शैतान सिंह तिराहे से बाबा नगर और विराशा हाइट्स होकर अकबरपुर कोलार रोड पर जुड़ने वाली फोरलेन सड़क निर्माण की गति काफी धीमी है | जबकि कोलार इलाक़े का अधिकतर ट्राफिक इसी रास्ते से गुज़रता है | इनमें लो फ्लोर बसें भी शामिल हैं | ऐसे में लोगों को दुर्घटना के खतरे के साथ धूल और जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है | यहां पेड़ों की कटाई के कारण काम रुक गया था और फिर त्यौहार के कारण लेबर कम हो गई | दरअसल शहर की निर्माण एजेंसियां चाहे वह नगर निगम हों या पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण जिस तेज़ी से शुरू करती हैं | उसको पूरा करने में उतनी ही लेटलतीफी करती हैं, नतीजा लोग महीनों तक परेशान होते रहते हैं | शहर के हर छोटे से लेकर बड़े प्रोजेक्ट में कमोबेश यही स्थिति है, गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर में देरी की एक बड़ी वजह पानी की पाइप लाइन और बिजली के पोल शिफ्टिंग में हो रही देरी है | करोंद आरओबी का निर्माण भी बिजली लाइन की शिफ्टिंग के कारण लगभग एक साल देरी से हो पाया है | नगर निगम इंजीनियर आरके सक्सेना का कहना है कि चाहे छोटे काम हों या बड़े प्रोजेक्ट इनमें काम के लिए डेवलपमेंट एजेंसियों की एक समिति बनानी चाहिए | इस समिति में हर एजेंसी के इंजीनियर शामिल होना चाहिए | उनका कहना है कि हमने अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास भी शुरू किया है | कुछ मामलों में बजट की कमी भी एक कारण है, लेकिन प्लानिंग ठीक से हो तो इससे भी निपटा जा सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com