ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
15 वर्षीय किशोरी का अपहरण करके ले जा रहे दो बाइक सवार युवकों का पीछा कर पुलिस ने दबोचा |

इंदौर : 01/04/2024 : ट्रैफिक पुलिस में सूबेदार बृजराज सिंह ने बताया कि वे खजराना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे | शाम करीब 6:30 बजे खजराना से बंगाली चौराहा की तरफ जाने वाले रोड पर दो युवकों के साथ बाइक पर बैठी 15 वर्षीय किशोरी ने कांस्टेबल विजय को मदद करने का इशार किया | कांस्टेबल को उसका इशारा समझते देर नहीं लगी, उन्होने तुरंत इस बारे में मुझे बताया | इसके बाद हम दोनों बदमाशों की बाइक के पीछे लग गए | करीब 300 मीटर दूर ही बंगाली चौराहा ओवरब्रिज से पहले अपनी बाइक अड़ाकर बदमाशों को रोक लिया | इस दौरान तिलक नगर थाने पर घटना की सूचना भी दे दी, कुछ ही देर में थाने से पुलिस टीम भी आ गई | हमने दोनों बदमाशों को उनके हवाले कर दिया | तिलक नगर टीआई अजय नायर ने बताया कि दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, दोनों संदिग्ध हैं | बालिका भी घबराई हुई है इसलिए फिलहाल उसके बयान नहीं लिए गए हैं | सूबेदार ने बताया कि दोनों बदमाशों को रोका तो पीछे बैठा बदमाश भागने लगा, दूसरा भी भागने की फिराक में था लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया | पहले तो दोनों अपहरण से इनकार करने लगे फिर जब बच्ची ने बताया कि वह बस के इंतज़ार में स्टॉप पर खड़ी थी तभी एक बदमाश बहन बोलता हुआ मेरे पास आया और उसका साथी भी पीछे से आ गया और मेरा हाथ पकड़कर धमकाते हुए बाइक पर बैठा लिया | मुझे गला दबाकर मारने की धमकी दी तो मैं घबरा गई | किशोरी ने सूझबूझ दिखाई और पुलिस जवान को मदद का इशारा किया | किशोरी अब सकुशल है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com